{"_id":"5c5c77f1bdec227371485832","slug":"181549563889-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप के अधिकारियों की गैर हाजिरी से पार्षदों में रोष, गेट बंद करके की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप के अधिकारियों की गैर हाजिरी से पार्षदों में रोष, गेट बंद करके की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर रहे नप अधिकारी, पार्षदों ने गेट बंद कर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना नगर परिषद के सदस्यों ने अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर नप का गेट बंद करके नारेबाजी की। सदस्यों ने कहा कि लोग अपने काम के लिए चक्कर लगाकर थक जाते हैं, लेकिन उनके काम नहीं होते। नप के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण शहर के लोग परेशानी हैं।
उन्होंने कहा कि कभी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी नहीं आते तो कभी सचिव। इससे हर रोज लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों के नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीपीएल राशन कार्ड के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। देशराज माटा ने बताया कि यहां बायोमीट्रिक हाजिरी लगनी चाहिए, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों का कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संजू चोपड़ा, दिनेश गर्ग, रमेश तूफान, अमरजीत बबलू, पार्षद प्रतिनिधि सुदेश चोपड़ा और बिट्टू शर्मा मौजूद रहे।
जरूरी कामों से अधिकारियों को बाहर जाना पड़ता है
नप कार्यकारी अधिकारी अस्वस्थ चल रहे हैं। सचिव और एमई को जरूरी काम से कई बार बाहर जाना पड़ता है। नप में जेई की पोस्ट खाली है। इस कारण कई बार नप कार्यालय में नहीं पहुंचा जा सकता। यह नहीं है कि चार दिनों में कोई नहीं आता।
विज्ञापन
छवि बंसल, चेयरपर्सन, नप नरवाना।