{"_id":"5b73219a42c7921e4a0ec0a8","slug":"181534271898-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर के स्कूलों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर के स्कूलों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया याद
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद, नरवाना, उचाना। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिलेभर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यापकों ने कहा कि 1947 में देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली। आजादी के लिए देश के वीर जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर हमें आजादी दिलाई। देश की आजादी में शहीद भक्त सिंह, चंद्रशेखर आजाद व सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर क्रांतिकारी थे। जिनके सामने अंग्रेजों ने अपने घुटने टेक दिए और देश को आजाद करवाया। हमें भी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए। देशभक्ति की भावना दिल में रखकर हमें अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
आधारशिला स्कूल में लहराया तिरंगा
जींद। आधारशिला पब्लिक स्कूल में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन संदीप सिहाग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की निदेशिका, प्रधानाचार्य और मुख्यातिथि ने मिलकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य केके भार्गव ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के नेता हैं। इन बच्चों के हाथों में देश का भविष्य है। हमें देश के विकास के लिए तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय निदेशिका अंजू सिहाग ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
बेबी लैंड प्ले स्कूल
बेबी लैंड प्ले स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम हुआ। जिसमें बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को नमन किया। स्कूल प्रिंसिपल सीमा भोला ने बच्चों से कहा कि देश प्रेम से बढ़ कर कोई धर्म नहीं होता है। हमें अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर और जाति धर्म से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचना चाहिए। क ोई भी कर्म करने से पहले ये सोचना चाहिए की उस कर्म से देश का विकास कैसे होगा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत चुटकले, देशभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
वुडस्टॉक स्कूल
वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्य डॉ. गणेश कौशिक ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। बच्चों ने बेज और झंडे बनाकर देश की सीमा पर हमारे देश के रक्षक सैनिकों को उनके सम्मान में उन्हें भेजे। इसमें प्रथमेश प्रथम, हरिकेश द्वितीय और शिवेन तृतीय रहा। स्कूल के चेयरमैन डॉ. डीपी जैन, निदेशक प्रदीप सहरावत और प्राचार्य डॉ. गणेश कौशिक ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
लाला पतराम स्कूल में शहीदों को किया याद
नरवाना। मंगलवार को लाला पतराम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को याद करके श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेंद्र आर्य व ज्योति गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्राचार्य शशि गर्ग ने बच्चों को देश भक्ति का संदेश दिया व वीर शहीदों को याद करके नमन किया।
आर्यन स्कूल में शहीदों को किया नमन
नरवाना। गांव हथो स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभक्ति के गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक ढंग से देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य तृप्ता कौशिक ने कहा कि गरीब लोगों की मदद करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य विरेंद्र गर्ग, धर्मवीर गोयल, शशी मित्तल, अर्चना गोयल, राहुल गर्ग मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत, नाटक
उचाना। शिवानियां पब्लिक स्कूल उचाना में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्राइमरी तक की कक्षा के विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर तिरंगे पेंटिंग से बनाए। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे है वो शहीदों की शहादत की देन है। शहीद की कोई कौम नहीं होती है। शहीदों के दिखाए मार्ग पर हमें चलना चाहिए।
फोटो कैप्शन
जश्न-ए-आजादी सप्ताह का हुआ समापन
जींद। जाइट कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को जश्न-ए-आजादी सप्ताह का समापन स्वतंत्रता दिवस की प्रस्तुतियों के साथ स्कूल चेयरमैन अनिल बंसल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में मुकेश सिंघल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, धनराज गोयल ने शिरकत की। इस दौरान नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि मुकेश सिंघल ने बच्चों की प्रतिभा देखकर कहा कि इतने कम समय में स्कूल बच्चों के अंदर निखार लाया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने बच्चों को देश के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरुषोत्तम शर्मा ने बच्चों को अपने जीवन में सफ ल होने के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रशासक आशुतोष शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।