{"_id":"5ab9471d4f1c1b334e8b47cc","slug":"161522091805-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान बने सुरेंद्र पहल, हरबीर कौर को बनाया महिला कमेटी की चेयरमैन कि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान बने सुरेंद्र पहल, हरबीर कौर को बनाया महिला कमेटी की चेयरमैन कि
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना । शनिवार को चेन्नई में भारतीय कबड्डी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यातिथि विश्व कबड्डी संघ के प्रधान डॉर्जी लामा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहताश नांदल ने की। इस मौके पर इंग्लैंड कबड्डी संघ के प्रधान अशोक दास के अलावा अन्य कबड्डी संघ के गणमान्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेे।
रोहताश नांदल ने बताया कि चेन्नई में हुई भारतीय कबड्डी संघ की बैठक में कोयला और खनन केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव सुरेंद्र कुमार को निर्विरोध भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान और हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. महेंद्र सिंह मलिक को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के सत्य सिंह राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीपी मुतुस्वामी, प्रवीन यादव, विपुल दास, संजीव कुमार और प्रिंस जयकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा के रोहताश सिंह नांदल को महासचिव बनाया गया है। कर्नाटक के टीडी सुपरामणी, एवी कृष्णाराव, गिरिराज शर्मा, तेजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, विश्वजीत बैनीक आसाम को सह सचिव बनाया गया। ए जयकुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा निर्मल पाल, मंजूनाथ, संग्राम सिंह, प्रेम कुमार, विजय श्रीवास्तव, विक्की दास को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अन्नादोराय तमिलनाडु कोरेफरी बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। के मूर्ति को कन्वीनर, आर शंकर, महेंद्रन को सदस्य बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरबीर कौर को महिला कबड्डी बोर्ड की चेयरपर्सन, जसकर्ण लाडी को कन्वीनर, अवतार कौर को सदस्य बनाया गया है। हिरानंद कटारिया राजस्थान को सिलेक्सन बोर्ड का चेयरमैन और अमरनाथ को कन्वीनर बनाया गया है। वहीं नंदलाल ठाकुर को टेकिभनकल कमेटी चेयरमैन बनाया गया है। हरियाणा के आनंद लाठर और विजेंद्र को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोहताश नांदल ने बैठक कहा कि भारतीय कबड्डी संघ का मुख्य उद्देश्य महिला कबड्डी को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करना है। देश की बेटियों को कबड्डी खेल में लाना है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर सकें। भारतीय कबड्डी संघ के नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र पहल ने बताया कि विश्व कबड्डी संघ के तत्वाधान में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन जून-जुलाई में किया जाएगा। महिला वर्ल्ड कप से पहले तीन टेस्ट सीरीज करवाई जाएंगी। यह टेस्ट सीरीज सिंघापुर कबड्डी संघ और मलेशिया कबड्डी संघ द्वारा आयोजित की जाएगी।