फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खराब परीक्षा परिणाम वाले 11 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

खराब परीक्षा परिणाम वाले 11 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 03 Jun 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
खराब परीक्षा परिणाम वाले 11 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी
जींद। जिलेभर में 102 सेकेंडरी स्कूल हैं। इसमें से 11 स्कूलों का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से भी कम है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रुहिल मंगलवार को इन सभी स्कूल मुखियाओं की मीटिंग भी लेंगी। इसमें खराब परीक्षा परिणाम के कारणों का पता कर सुधार लाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलेभर में 10वीं के परीक्षा परिणाम में 23440 में से 14083 बच्चे ही हुए पास
गौरतलब है कि 17 मई को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। जिलेभर में 23440 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें से 14083 विद्यार्थी पास रहे थे और 1004 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। जबकि 8353 विद्यार्थी दसवीं की कक्षा में फेल हो गए थे।
विज्ञापन

खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में दो नरवाना ब्लॉक के
जिलेभर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणम 60.08 प्रतिशत रहा था। जिलें में 11 खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में से दो स्कूल नरवाना ब्लॉक से हैं। इसमें से एक राजकीय स्कूल धनोरी और दूसरा स्कूल रेवर गांव में हैं। धनोरी गांव के राजकीय स्कल का परीक्षा परिणाम 16.92 प्रतिशत है, जबकि रेवर गांव स्थित राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत है। धनोरी गांव में दसवीं कक्षा में 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 11 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए और 54 विद्यार्थी फेल हो गए। इसी प्रकार रेवर गांव के राजकीय स्कल में 28 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से सात विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए और 18 विद्यार्थी फेल हो गए। जबकि तीन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों ब्लॉक के स्कूलों का इस तरह रहा परिणाम
सफीदों ब्लॉक के बुसलाना राजकीय स्कूल का 19 प्रतिशत, हाट गांव के राजकीय स्कूल का 22.22 प्रतिशत व निमनाबाद राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत रहा। बुसलाना में 58 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा थी। इसमें से केवल नौ विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए और 47 विद्यार्थी फेल हो गए। निमनाबाद में 16 विद्यार्थियों में से केवल तीन विद्यार्थी पास हुए और सात विद्यार्थी फेल हो गए और छह विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इसी प्रकार हाट गांव में राजकीय स्कूल से 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से केवल 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की और 44 विद्याथी फेल हो गए।
अलेवा ब्लॉक के स्कूलों का हाल
अलेवा ब्लॉक के थुआ व डाहौला स्थित राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम 22-22 प्रतिशत रहा है। थुआ में नौ विद्यार्थियों में से केवल दो विद्यार्थी परीक्षा में पास रहे और सात विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए। डाहौला स्थित राजकीय स्कूल में 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से चार विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए और 14 विद्यार्थी फेल रहे।
जुलाना ब्लॉक के स्कूलों की स्थिति
जुलाना ब्लॉक में नंदगढ़ स्थित राजकीय स्कल का परीक्षा परिणाम 23.86 प्रतिशत व दौरड़ स्थित राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम 23.33 प्रतिशत रिजल्ट रहा। नंदगढ़ स्थित राजकीय स्कूल के 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से केवल 19 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए। दो की कंपार्टमेंट और 67 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए। इसी प्रकार दौरड़ स्थित राजकीय स्कूल से 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से केवल 12 विद्यार्थी पास हुए और 46 विद्यार्थी फेल हो गए, जबकि दो विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई।
उचाना ब्लॉक के राजकीय स्कूल में 28 विद्यार्थियों में से केवल दो विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए और 26 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। उचाना ब्लॉक के राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम केवल शत प्रतिशत ही रहा। इसी प्रकार रजाना कलां स्थित राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम केवल 13 प्रतिशत रहा।

मंगलवार 11 स्कूल मुखिया की मीटिंग बुलाई गई है, जिन स्कूलों का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम है। जींद ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉक में किसी न किसी स्कूल का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम है। वहीं 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में किसी भी ब्लॉक का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम नहीं है। मंगलवार को मीटिंग में स्कूल मुखियाओं से दसवीं कक्षा के खराब रिजल्ट के कारणों के बारे में पूछा जाएगा और सुधार के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
-सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed