फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नाइट डोमिनेशन में रात को पुलिस ने की 16

नाइट डोमिनेशन में रात को पुलिस ने की 16

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में रात को पुलिस ने की 16
नाइट डोमिनेशन में 1686 वाहनों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात 10 से सुबह पांच बजे तक सड़कों पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस न छोटे-बड़े 1686 वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना कागजातों के चल रहे दो वाहनों को इम्पाउंड किया व पूरे कागजात नहीं मिलने पर 15 वाहनों के चालान किए। उचाना पुलिस ने 248 शराब की बोतलें व गांव पीपलथा निवासी अमृतपाल को काबू करके उसके कब्जे से 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि महीने में एक या दो बार पुलिस रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाती है। इस दौरान जिले की लगभग 90 प्रतिशत पुलिस फोर्स रात को 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच करती है। इस दौरान राइडर्स, पैदल गश्त भी की जाती है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ होटलों, धर्मशालाओं की जांच भी होती है। रात को पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर 526 दो पहिया वाहन, 531 चार पहिया वाहन, 364 लाइट व्हीकल व 265 बड़े वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान दो वाहनों को इम्पाउंड किया गया जबकि 15 वाहनों के चालान काटे गए। उचाना पुलिस ने एक जगह से 188 शराब की बोतलें व एक वाहन से 248 अवैध शराब की बोतल बरामद की। गढ़ी थाना पुलिस जब चेकिंग अभियान चला रही थी तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुई। व्यक्ति ने अपनी पहचान गांव पीपलथा निवासी अमृतलाल के रुप में बताई। एसएसपी ने कहा कि नाइट डोमिनेशन अभियान के बहुत ही सकारात्मक परिणाम आते हैं तथा इससे अपराधियों में भय का माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed