फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, नहीं पहुंचा कोई भी विधायक

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, नहीं पहुंचा कोई भी विधायक

Sat, 06 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, नहीं पहुंचा कोई भी विधायक
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, नहीं पहुंचा कोई भी विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अपनी आपसी फूट के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली कांग्रेस पार्टी की फूट एक बार फिर सामने आई है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सब ठीक होने की बात कह रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को जींद के एक निजी होटल में एआईसीसी के आदेशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर तो पहुंचे, लेकिन रणदीप सुरजेवाला व भूपेंद्र हुड्डा व किरण चौधरी गुट से कोई भी नेता नहीं पहुंचा। हालांकि मीटिंग में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक मौजूद रहे।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मीटिंग में कहा कि यह मीटिंग पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हो रही है। इसके तहत अक्तूबर से पार्टी का लोक संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा और यह 19 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत देश भर में एक करोड़ बूथ सहयोगी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अभियान समिति का गठन किया जाएगा और सदस्यता फार्म कूपन भरकर 50,100 या इससे ज्यादा राशि को सहयोग लिया जाएगा। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए आज जो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी, उसमें सभी विधायकों को सूचना दी गई थी। जो इस बैठक में नहीं आया है,
विज्ञापन

उसकी रिपोर्ट आलाकमान को मालूम है। हालांकि तंवर पार्टी को मजबूत करने की बात कह रहे थे, लेकिन दूसरे गुटों के नेता यहां नहीं होने से इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इस दौरान प्रमोद सहवाग, रमेश सैनी, रघुबीर भारद्वाज, धर्मपाल प्रधान, धर्मवीर जैजैवंती, सुखविंद्र कौर, विकास पोड़िया, अजमेर रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की चाल चलेगी कांग्रेस
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अशोक तंवर ने कहा पिछले चुनावों में भाजपा ने जिस यूथ को टारगेट बनाकर सत्ता हासिल की थी, वो यूथ अब पूरी तरह से भाजपा से खफा है। ऐसे में अब कांग्रेस युवाओं को अपने साथ जोड़ेगी। आगामी चुनाव में कांग्रेस का फोकस इसी यूथ पर रहेगा।
पानीपत रैली विफल करने के लिए विरोधियों ने रचि साजिश
इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि उनकी पानीपत की पोल खोल रैली को फेल करने के लिए विरोधियों व सरकार ने सभी ओछे हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद रैली सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed