फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People should not have to make repeated rounds of government offices; officials must resolve grievances in a timely manner: Middha.

सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाएं लोग, शिकायतों का समय पर समाधान करें अधिकारी : मिड्ढा

Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
People should not have to make repeated rounds of government offices; officials must resolve grievances in a timely manner: Middha.
03जेएनडी19 डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा आमजन की ​शिकायत सुनते हुए। संवाद - फोटो : 1

विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।
डिप्टी स्पीकर वीरवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर जनता दरबार में पहुंचे। डॉ. मिड्ढा ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में मिलने वाली शिकायतों को महज औपचारिकता न समझा जाए। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है उन्हें तुरंत निपटाया जाए। वहीं, जिन मामलों में नियमानुसार प्रक्रिया जरूरी है उनमें निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को प्रगति की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और लोगों के बीच बेहतर समन्वय का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं आईं
जनता दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, सफाई, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राजस्व, पुलिस और नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखीं। डॉ. मिड्ढा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद राममेहर, बलवंत सिंहमार और संजय नाड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed