फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Insurance and a first-aid box were not found on the bus.

Jind News: बस में इंश्योरेंस व फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला

Fri, 04 Sep 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Insurance and a first-aid box were not found on the bus.
फोटो 03जेएनडी18-जुलाना क्षेत्र में निजी स्कूल की बस का चेकिंग करती आरटीए कार्यालय की टीम। स्रोत
जींद। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने वीरवार को जुलाना क्षेत्र में स्कूली बसों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्कूलों की चार बसों की जांच की गई। इसमें एक बस में इंश्योरेंस और फर्स्ट एड बॉक्स की कमी मिलने पर तीन हजार रुपये का चालान किया गया। स्कूली बसों की जांच के लिए जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से हर वीरवार अभियान चलाया जाता है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। आरटीए कार्यालय के निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पांच स्कूलों की चार बसों की जांच की गई। इसमें एक बस में इंश्योरेंस और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला, जिस पर तीन हजार रुपये का चालान किया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed