{"_id":"5aaebb894f1c1ba8758b6303","slug":"141521400713-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाडन खाप के गांवों में बेटी के जन्म पर कुआ पूजन पर खाप 5100 रुपये से करेंगी परिवार को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाडन खाप के गांवों में बेटी के जन्म पर कुआ पूजन पर खाप 5100 रुपये से करेंगी परिवार को सम्मानित
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना कलां के राजकीय स्कूल में सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा उचाना की आम बैठक हुई। खाप के विभिन्न गांवों से ग्रामीण बैठक में पहुंचे। बैठक का संचालन जोगीराम श्योकंद खेड़ी मंसानिया ने किया। बैठक की अध्यक्षता लहणा सिंह काकड़ोद ने की। इस दौरान सूरजमल श्योकंद को खाप का प्रधान मनोनीत किया गया। बैठक में दाड़न खाप के गांवों में बेटी के जन्म पर कुआ पूजन करने वाले परिवार को खाप द्वारा 5100 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे ताकि बेटे के जन्म की तरह बेटी के जन्म पर भी कुआं पूजन करने के लिए लोग प्रेरित हो। इस तरह के आयोजन से बेटा-बेटी के बीच जो फर्क समझा जाता है वो कम होगा। खाप के गांवों से राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले को एक लाख रुपये, सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर पचास हजार रुपये, कांस्य पदक जीतने वाले को पच्चीस हजार रुपये एवं दाड़न खाप गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला भी लिया गया। बता दे कि उचाना कलां गांव में शुक्रवार को हुई बैठक में सतपाल श्योकंद को खाप ने कार्यवाहक प्रधान चुना था। अब उचाना कलां में चबूतरा एक प्रधान दो हो गए हैं। इस मौके पर मास्टर लक्ष्मण, पूर्व पार्षद रमेश जोगी, चंद्रपाल शर्मा, खुजाना, मांगेराम शर्मा, धीरा, रमेश श्योकंद, पवन ग्रोवर, सतपाल, जवाहर मल जाजनपुर, डॉ. ईश्वर, भूरिया श्योकंद, दयानंद, सूरजा, संजय, रामकुमार, बलवान, बलबीर, राजेश, विद्या सागर मौजूद रहे।