फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12th-result-bhiwani-board recard

नरवाना के शिवम प्रदेश में छठे और उचाना की अंजू दसवें स्थान पर

Fri, 20 May 2016 01:04 AM IST
jind
jind Updated Fri, 20 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
12th-result-bhiwani-board recard
शानदार परीक्षा परिणाम पर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते ऋषिकुल स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : bureau
हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा परिणाम में प्रदेश में टॉप 10 में जिले के दो विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। टॉप 10 में छठे स्थान पर आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना के छात्र शिवम गोयल हैं। वहीं उचाना की अंजू ने 478 अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। शिवम गोयल मेडिकल विषय में पूरे प्रदेश में पहले तथा ओवरऑल छठे स्थान पर हैं। उन्होंने मेडिकल विषय में 481 अंकों के साथ परीक्षा पास की है। वहीं उचाना से अंजू ने नॉन मेडिकल में 478 अंक प्राप्त करके जिले में दूसरा व प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। जिले से इस बार 15708 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 10115 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 3157 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट व 2131 विद्यार्थी रिअपीयर हुए। जिले का परीक्षा परिणाम 34 प्रतिशत रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। पिछले साल परीक्षा परिणाम 59.2 प्रतिशत रहा था, वहीं इस बार 64.39 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन


आईएएस बनना चाहती है अंजू
श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना की छात्रा अंजू सुपुत्री आत्माराम का सपना आईएएस बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन, अपने अध्यापकों व विद्या भारती संस्थान को दिया। पढ़ाई के अलावा टीवी पर न्यूज देखना व सामान्य ज्ञान की पुस्तक पढ़ना उनकी आदत है।
विज्ञापन


डॉ. बनने का है सपना: शिवम
शिवम गोयल का सपना डॉ. बनकर गरीबों की सेवा करना है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा है। अजय गोयल के लड़के शिवम अपने सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ, पिता अजय गोयल व मां रश्मि गोयल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार रहा परीक्षा परिणाम
श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना के 252 विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से ऊपर तथा 150 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। इसमें मेडिकल में सोनिया ने 93 प्रतिशत, आर्ट मे संजू ने 93 प्रतिशत व कामर्स मे दीप्ती ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन व आचार्यों ने खुशी जाहिर की व विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की।

गोपाल स्कूल के 37 विद्यार्थी मेरिट सूची में
गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इसमें 37 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। विज्ञान संकाय में गौरव ने 500 अंक में से 462 अंक प्राप्त किए। पूजा ने 500 में 450 अंक प्राप्त किए। पारस ने 447 अंक प्राप्त किए। वहीं कॉमर्स संकाय में मोहित शर्मा ने 470 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीन और मंजू ने 437 व 443 अंक प्राप्त किए। प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी ने अच्छे परिणाम के लिए अभिभावकों, छात्रों व अध्यापकों की मेहनत का नतीजा बताया।

मेडिकल की छात्रा पूजा व संजू ने प्राप्त किए 84 प्रतिशत अंक
नरवाना रोड स्थित ऋषिकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेडिकल की छात्रा पूजा तथा संजू गोयत ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। मेडिकल की ही छात्रा ज्योति ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। आर्ट विषय की छात्रा आरती रेणू ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम 88.4 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गिल ने स्कूल के इस परीक्षा परिणाम पर स्टाफ को बधाई दी।

 किनाना सरकारी स्कूल को परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
जुलाना। गांव किनाना के सरकारी स्कूल का 12वीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस खुशी में बच्चों ने रोहतक जींद मार्ग पर मीठे पानी की छबील लगाकर आने जाने वालों को पानी पिलाया। विद्यालय के तीन बच्चों ने मैरिट हासिल की है और 30 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। छबील की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन ने की। स्कूल के प्राचार्य एसके ढांडा ने कहा कि यह सब बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है।
राजकीय विद्यालयों में नरवाना का छात्र जिले में प्रथम
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी अमित कुमार 93.60 प्रतिशत अंक लेकराजकीय विद्यालयों की श्रेणी में जिले में प्रथम स्थान रहा। वाणिज्य संकाय में मंजीत सिंह 87.20 प्रतिशत व कला संकाय में मनीष कुमार 83 प्रतिशत अंक लेकर उत्कृ ष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र आजाद ने बताया कि सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम सहानीय रहा।


एसडी कन्या महाविद्यालय की 92 छात्राओं की मेरिट
नरवाना। एसडी कन्या महाविद्यालय की 164 छात्राओं में से 92 ने मेरिट लेकर परीक्षा पास की। आर्टस में प्रियंका, पूजा व काजल ने क्रमश: 469, 455 व 453 अंक लेकर ब्लॉक में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में मनीत 461 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम व ब्लॉक में द्वितीय रहा। विज्ञान संकाय में रितु व नैंसी 463 व 456 अंक लेकर प्रथम व द्वितीय रही। संस्था के संरक्षक लाला गौरीशंकर पूर्व विधायक, प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला व प्रधानाचार्या नीना गुप्ता ने बधाई दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed