फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सुरेंद्र बरवाला आज खोलेंगे पते, भाजपा के कई नेता माननोबल में जुट

सुरेंद्र बरवाला आज खोलेंगे पते, भाजपा के कई नेता माननोबल में जुट

Thu, 17 Jan 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र बरवाला आज खोलेंगे पते, भाजपा के कई नेता माननोबल में जुट
सुरेंद्र बरवाला आज खोलेंगे पत्ते, भाजपा के कई नेता मनाने में जुट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री सुरेंद्र बरवाला अपनी राजनीतिक कार्यप्रणाली का फैसला वीरवार को करेंगे। इसके लिए बरवाला ने सुबह 11 बजे अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू होंगे।
सूत्रों के अनुसार उनके पास मंगलवार और बुधवार को कई नेता आए। इनमें भाजपा की ओर से कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सुरेश भट्ट, भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन व जेजेपी से दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की है। बरवाला के अनुसार चुनाव के दौरान कोई भी राजनेता किसी भी व्यक्ति के पास जा सकता है। इसके अधिक राजनीतिक अर्थ नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद उन्होंने फैसला कर लिया है, लेकिन इसका खुलासा वे वीरवार को करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टिकट नहीं मिलने के बाद सुरेंद्र बरवाला भाजपा से नाराज चल रहे हैं। इसको लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिले हैं और मनाने की कवायद चल रही हैं। इस पर सुरेंद्र बरवाला क्या फैसला लेते हैं, यह वीरवार को ही तय होगा। हालांकि सूत्रों के अनुसार बुधवार को सुरेंद्र बरवाला भाजपा कार्यालय में गए हैं, लेकिन बरवाला ने इसका खुलासा वीरवार को ही करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के लिए हॉट प्वाइंट बने बरवाला और मांगेराम
चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही जहां पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता का निवास राजनीति में हॉट प्वाइंट बना है, वहीं अब सुरेंद्र बरवाला का निवास भी राजनीतिक लोगों की गतिविधियों का केंद्र बन गया है। उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद से कई नेता उनके पास जा चुके हैं। वहीं पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता के पास भी सभी राजनीतिक दलों के लोग लगातार जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed