फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवकों ने किया अपहरण

युवकों ने किया अपहरण

Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने किया अपहरण
जींद। गांव हाडवा में पैसे के लेन-देन को लेकर बुधवार को हैफेड के मजदूर का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण करने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगने पर काफी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पर पहुंच गए और डीसी आवास के बाहर आधी रात को धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपहरण हुए युवक को बरामद कर लिया। युवक के बरामद होने के बाद परिजन वापस घर लौट गए। पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव हाडवा निवासी संजय हैफेड में मजदूरी का कार्य करता है। उसका गांव के ही सुनील के साथ पैसों का लेन-देन है। बुधवार शाम को सुनील गांव के ही अनिल को साथ लेकर संजय के घर पर पहुंच गया। जहां पर संजय नहीं मिलने पर उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद आरोपी हैफेड के गोदाम में पहुंच गए, जहां से संजय का अपहरण कर लिया। संजय के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी रेखा ने उसकी तलाश की, लेकिन बाद में पता चला कि उसका गांव के ही सुनील व अनिल ने अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर लेकर गए हुए है। रेखा ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। देर रात तक सुराग नहीं लगने पर ग्रामीण एकत्रित होकर जींद मुख्यालय पर पहुंच गए। जहां पर डीसी आवास के बाहर ही रात को धरना दिया। परिजनों के हंगामें को देखते हुए डीसी अमित खत्री उनके बीच में पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि अपहरण हुए संजय को बरामद कर लिया है। इसके बाद परिजन वापस गांव लौट गए। पुलिस ने संजय की पत्नी रेखा की शिकायत पर गांव हाडवा निवासी सुनील व अनिल के खिलाफ अपहरण, धमकी देने, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी सुनील को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


हाडवा के दो युवकों ने हैफेड के मजदूर का अपहरण किया है। पुलिस ने उसको रात को ही बरामद कर लिया था। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करके आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में पैसे के लेेन-देन का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान सिंह, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed