{"_id":"6807ff176a023c36cf06deea","slug":"12-tolas-of-gold-and-rs-75000-in-cash-stolen-from-a-house-in-broad-daylight-jind-news-c-199-1-sroh1006-133489-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिनदहाड़े मकान से 12 तोले सोना और 75 हजार रुपये नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिनदहाड़े मकान से 12 तोले सोना और 75 हजार रुपये नकदी चोरी
Wed, 23 Apr 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी07-मकान में चोरी की घटना के बाद बैड पर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
जींद। पटियाला चौक स्थित संतनगर में एक मकान में दिनदहाड़े चोर घुस गए। मकान का ताला तोड़ 12 तोले सोने के जेवरात और 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शहर थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
संतनगर निवासी अमित जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 अप्रैल सुबह 11 बजे मकान को ताला लगाकर ट्रेन से दिल्ली गया था। उसके बाद दोपहर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा पड़ा है। जब वह शाम को घर आया तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। फिर उसने सामान चेक किया तो 12 तोले सोना, जिनमें दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो कड़े, दो अंगूठी और एक माथे का टिका था। इसके अलावा 500 ग्राम चांदी और 75 हजार रुपये नकदी नहीं मिली। इसकी सूचना 112 पर भी दी गई। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।