फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिल्लूखेड़ा पंचायत समिति की उप प्रधान प्रोमिला देवी के खिलाफ 12 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

पिल्लूखेड़ा पंचायत समिति की उप प्रधान प्रोमिला देवी के खिलाफ 12 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा पंचायत समिति की उप प्रधान प्रोमिला देवी के खिलाफ 12 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव
पिल्लूखेड़ा पंचायत समिति की उपप्रधान के खिलाफ 12 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिल्लूखेड़ा पंचायत समिति की उपप्रधान प्रोमिला देवी के खिलाफ 18 में से 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बुधवार को इसको लेकर डीडीपीओ राजेश कोथ को शपथ पत्र सौंपा। अविश्वास प्रस्ताव देने वाले सदस्यों ने उप प्रधान के कामकाज से असंतुष्टि जताई है। डीडीपीओ के अनुसार सभी शपथपत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

डीडीपीओ को सौंपे शपथ पत्रों में पंचायत समिति की चेयरपर्सन पिंकी देवी, संदीप वार्ड 10, संदीप वार्ड 12, सुनील वार्ड 18, राजेंद्र वार्ड 16, हरेंद्र कौर वार्ड 2, सुमन वार्ड 14, मुकेश देवी वार्ड 11, कविता वार्ड 17, प्रीति वार्ड 5 और पिंकी वार्ड नंबर 6 ने कहा है कि वे सभी उपप्रधान के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अविश्वास पत्र सौंप रहे हैं। वहीं उप प्रधान प्रोमिला देवी के अनुसार कुछ सदस्य दोनों पक्षों पर अविश्वास पत्र देने का दबाव बना रहे हैं। इन लोगों ने मुझसे कहा कि या तो प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दो, नहीं तो उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया तो यही बात प्रधान को बोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed