फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रचार सामग्री लगाने और प्रचार के लिए डीसी ने दी उम्मीदवारों को हिदायत

प्रचार सामग्री लगाने और प्रचार के लिए डीसी ने दी उम्मीदवारों को हिदायत

Sat, 05 Jan 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रचार सामग्री लगाने और प्रचार के लिए डीसी ने दी उम्मीदवारों को हिदायत
चुनाव प्रचार के होर्डिंग्स और बैनर लगाने के निर्धारित किए स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार को उपायुक्त अमित खत्री ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से करवाने के लिए सभी राजनीतिक दलों एवं चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। किसी भी पार्टी का कोई भी नेता मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन नहीं दे। उन्होंने कहा कि कोई भी उम्मीदवार पार्टी के प्रचार के लिए किसी मस्जिद, चर्च या मंदिर का प्रयोग नहीं करेगा। इसके अलावा प्रत्याशी किसी की निजी जमीन, इमारत या चहारदीवारी का प्रयोग प्रचार के लिए नहीं कर सकता। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसी जगहों की पहचान की गई हैं, जहां पर प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं। होर्डिंग्स लगाने की प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। इस कार्य के लिए उम्मीदवार अथवा उसके समर्थकों को लिखित में आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक दल अपनी रैली या प्रचार के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करे तो उसकी जानकारी पुलिस को देे, ताकि पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार सामग्री के लिए यह स्थल किए गए निर्धारित
उपायुक्त ने बताया कि उप चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार या बैनर लगा सकते हैं। होर्डिंग लगाने की स्वीकृति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से लेनी होगी। इसके लिए एकलव्य स्टेडियम के पास खाली मैदान में, नया बस स्टैंड, नई काठ मंडी रोहतक रोड, हुडा ग्राउंड बीएसएनएल भवन के सामने, पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी रोहतक रोड, सेक्टर आठ हुडा ग्राउंड, सैनी रामलीला मैदान को निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर में चुनावी प्रचार सामग्री चस्पा करने के लिए सात जगह निर्धारित की गई हैं। इनमें हांसी रोड बाईपास नहर से लेकर हांसी रोड चौक तक, भिवानी रोड बाईपास चौक, गोहाना रोड बाईपास नजदीक जिला जेल, रोहतक रोड बाईपास, सफीदों रोड बाईपास, सैनी धर्मशाला से चौक तक, पटियाला चौक तिकोना पार्क तथा भिवानी रोड चौक तक स्थल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed