{"_id":"5c23d41dbdec2256db06207b","slug":"101545851933-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने किया दंबग सोच के आगे सरेंडर : राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने किया दंबग सोच के आगे सरेंडर : राजकुमार सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद विधानसभा उपचुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने दबंग सोच के आगे सरेंडर कर दिया है। इसलिए समानता का भाव लेकर वे निकले हैं। उसमें उन लोगों का कारवां जुड़ रहा है जो हक न मिलने के कारण बरसों से परेशानी की दलदल में फंसे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग 2016 से आरक्षण के लिए लाठियों, गोलियों के दम पर आंदोलन करते आएं हैं, वे आज फिर आंदोलन छेड़ने की धमकी देकर देश को जंगल बनाने की चुनौती दे रहे हैं। यह बात सैनी ने यहां ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही। सैनी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।
सैनी ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी को अभी तक सिंबल नहीं मिला हो, लेकिन यदि जींद में उपचुनाव हुआ तो इसे अवश्य लड़ा जाएगा। उनकी पार्टी विकल्प के तौर पर सब पर भारी पड़ेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी पार्टी रणक्षेत्र में उतर चुकी है। इसी के चलते निगम चुनाव भी लड़े और सभी समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। बिना जात-पात के यह चुनाव लड़ा गया। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी जाति विशेष से नहीं है, बल्कि उन लोगों से है, जो बरसों से दबे-कुचलों का हक छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण माफ करना केवल वोट की राजनीति है। जिन लोगों के पास न जमीन है और न नौकरी उनकी भी सुध लेने की जरूरत है। इस मौके पर विनोद आसरी, राष्ट्रीय महासचिव रामराजी शर्मा, जिला पार्षद विनोद सैनी, नंदकिशोर गोयल, सूर्य प्रकाश, राजा सैनी, अतुल शर्मा, रामचंद्र शास्त्री, बनारसी दास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बंद कमरे में ली समाज की बैठक
इससे पहले राजकुमार सैनी ने यहां ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक ली। इसमें केवल ब्राह्मण समाज के लोगों को ही प्रवेश दिया गया था। इसके बाद सैनी ने सैनी धर्मशाला में सैनी समाज के लोगों की भी बंद कमरे में बैठक ली। सैनी ने कहा कि वे इस प्रकार से केवल एक समाज की ही बंद कमरे में बैठक ले रहे हैं। इससे वे जींद में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तलाश रहे हैं।