फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कन्यादान की राशि जारी करने की ऐवज में एक हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सेवादार काबू

कन्यादान की राशि जारी करने की ऐवज में एक हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सेवादार काबू

Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कन्यादान की राशि जारी करने की ऐवज में एक हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सेवादार काबू
रिश्वत लेने के आरोपी सेवादार को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कन्यादान राशि जारी करने की एवज में समाज कल्याण विभाग के सेवादार को विजिलेंस टीम ने एक हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने सेवादार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार जुलाना निवासी मनीराम ने विजिलेंस विभाग को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी बेटी की शादी हुई थी। समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत कन्यादान के लिए आवेदन किया था। विभाग ने पिछले दिनों 72 हजार रुपये की राशि का चेक उनको दे दिया था और दूसरी किश्त में दस हजार रुपये की राशि जारी करने के लिए कहा था। एक माह पहले जब कन्यादान की दूसरी किश्त लेने के लिए समाज कल्याण विभाग में पहुंचा तो वहां पर तैनात सेवादार राधेश्याम वर्मा ने राशि जारी करने में आनाकानी करने लगा। थोड़ी दिनों के बाद उसने एक हजार रुपये की मांग की। उससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने टीम का गठन किया और डयूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार प्रवीन को नियुक्त किया। शिकायतकर्ता मनीराम को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर हुए दो पांच-पांच सौ के नोट दे दिए। जब मनीराम ने सेवादार को उनके कार्यालय में जाकर रिश्वत के एक हजार रुपये दिए और इशारा मिलते ही टीम ने उसको काबू कर लिया। विजिलेंस की टीम ने उसकी जेब से रिश्वत के तौर पर लिए पैसों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

फोटो नंबर
30जेएनडी18: विजिलेंस द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed