फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth's potential should be used in the right direction: Brijesh, village Maharana

युवाओं की क्षमता का सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए: बृजेश

Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth's potential should be used in the right direction: Brijesh, village Maharana
युवाओं की क्षमता का सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए: बृजेश
विज्ञापन

गांव महराना में आत्मनिर्भर भारत की थीम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गांव महराना में आत्मनिर्भर भारत की थीम पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बतौर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि यूथ ओरिएंटेशन का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को सही तरीके से मोटिवेट करके समाज में एक नई पहचान दिलाना होता है। आत्मविश्वास से भरे युवाओं की पहचान करके उनकी क्षमता का सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं मुख्य वक्ताओं के रूप में दुर्गा हाईस्कूल के प्राचार्य दयानंद शर्मा और छारा से लेक्चरर कुलदीप, अशोक शर्मा डीपीई शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक नेहरू युवा केंद्र वॉलंटियर हरीश जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के तरीके बताना था। शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि हमारी शिक्षा अंक बटोरने वाली नहीं, बल्कि नैतिक मूल्य पर खरा उतरने वाला नागरिक बनाने वाली होनी चाहिए। हम शिक्षा के माध्यम से जो चीजें सीखते हैं उन्हें जीवन में नहीं अपनाया जाता है। इसी कारण हम शिक्षित तो हो जाते हैं, सभ्य नागरिक नहीं बन पाते। कार्यक्रम में रोहताश जन शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट, सोमबीर प्रधान खेड़ी खुम्मार, हितेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed