फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after falling from train

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Wed, 20 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर गांव जाखोदा के नजदीक चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर घटना को इत्तेफाक मानते हुए कार्रवाई की है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय नर सिंह के रूप में हुई है। वह रोहतक की जनता कॉलोनी का निवासी था। मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहा था। जब ट्रेन जाखोदा के निकट पहुंची तो वह संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गया। उसको काफी चोटें आई। एक हाथ शरीर से अलग हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की सांस थम चुकी थी। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। दोपहर को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। नरसिंह अविवाहित था। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि युवक गेट के पास खड़ा होगा। झटका लगने से दुर्घटनावश गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed