{"_id":"f03cb0aacda3892154d96b1ea310b388","slug":"women-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल्हावास थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती ने गांव के ही दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय गांव के ही दो युवक सोमबीर और राजू उसके घर में घुस आए। उस समय वह घर पर अकेली थी।
युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। जब वह चिल्लाई तो आस-पड़ोस के लोग एकत्र होने लगे। लोगों को आता देख दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की शिकायत साल्हावास थाना पुलिस को दी गई। साल्हावास थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ ला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन