फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wife came under control 73 days after the murder, she had got her husband killed with the help of her lover

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के 73 दिन बाद पत्नी काबू, प्रेमी से मिलकर कराया था पति का कत्ल

Fri, 22 Aug 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Wife came under control 73 days after the murder, she had got her husband killed with the help of her lover
-बेरी के समसपुर निवासी विकास की 10 जून को हुई थी हत्या, दो आरोपी पहले हो चुके थे काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। समसपुर निवासी विकास की हत्या के 73 दिन बाद सीआईए झज्जर की टीम ने पत्नी पूजा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूजा ने ही अपने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या कराई थी। इस मामले में गोयला कलां निवासी अक्षय और शालू राम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सीआईए झज्जर प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि विकास की मां ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 10 जून को उसका बेटा छोछी भट्टे पर काम के लिए गया था। उनके पास एक फोन आया कि विकास गड्ढे में गिर गया है। फोन अक्षय नाम के युवक ने किया था।
विज्ञापन

मां ने अक्षय और बुलडोजर ऑपरेटर शालू राम पर विकास की हत्या का शक जाहिर किया था। पुलिस ने शिकायत पर थाना दुजाना में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अक्षय और शालू राम को काबू कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में अब पुलिस ने विकास की पत्नी पूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पूजा ने कबूल किया है कि उसके अक्षय से अवैध संबंध थे। उसने प्रेमी के साथ मिलकर विकास की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने पूजा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed