{"_id":"6769c46551a8b7601b038f44","slug":"welcome-to-gold-medalist-siddharth-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111821-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण पदक विजेता सिद्धार्थ का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण पदक विजेता सिद्धार्थ का स्वागत
Tue, 24 Dec 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : पदक विजेता सिद्धार्थ का स्वागत करते विधायक राजेश जून व अन्य। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। बंगलूरू में आयोजित हुई सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में बराही गांव के सिद्धार्थ ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। गांव लौटने पर सिद्धार्थ का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक राजेश जून ने और जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने सिद्धार्थ का फूलों और नोटों की मालाओं से स्वागत किया।
विधायक राजेश जून ने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र के पहलवान निरंतर कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश व क्षेत्र का नाम राष्ट्र व विश्व स्तर पर रोशन करने का काम कर रहे हैं। राजेश जून ने उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता व जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने कहा कि ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाई सहित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में हरियाणा के पहलवानों का हमेशा से ही दबदबा रहा है। क्षेत्र के पहलवान पदक जीतकर बहादुरगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। पदक विजेता सिद्धार्थ ने बताया कि यह पदक उन्होंने 65 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर कोच धर्मेंद्र छत्रसाल स्टेडियम, कोच नेतराम, मोहित प्रधान, रोमी प्रधान, युवराज छिल्लर, बलराज दलाल समेत अन्य मौजूद रहे।