{"_id":"579a53b14f1c1bec6a21f25d","slug":"weather-rained-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हलकी बारिश, दिनभर चलती रही बूंदा-बांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हलकी बारिश, दिनभर चलती रही बूंदा-बांदी
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कई जगह पर वीरवार को झमाझम बरसात हुई तो कई स्थानों पर बूंदाबांदी ही होकर रह गई। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। सुबह कुछ देर तक अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। क्षेत्र में आधे घंटे में 10 एमएम बरसात दर्ज की गई।
बरसात के बाद किसानों द्वारा की गई धान की फसल को लेकर कुछ हद तक चिंताएं कम हुईं। पिछले वर्ष धान की फसल का पूरा लाभ न मिलने से जूझ रहे किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन चंद समय के लिए हुई इस तेज बारिश के बाद दिनभर चली हल्की बूंदाबांदी के कारण कुछ किसानों के चेहरे मुरझाए रहे। हालांकि बारिश के बंद होने के बाद उमस का वातावरण फिर से बन गया। शाम तक घने बादल छाए रहे, जिससे और बारिश होने की संभावना है। क्षेत्र में वीरवार को हुई सुबह हल्की बारिश व दिनभर चली बूंदाबांदी से आमजन को गर्मी राहत मिली है। कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।
स्कूल से आ रहे बच्चे भी हल्की बूंदाबांदी में मस्ती करते देखे गए। लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाते हुए बारिश के काफी देर तक नजारे लिए। छोटे बच्चों को भी बारिश में लेकर लोग घरों से बाहर खड़े होकर भीग रहे थे।