फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vivekananda Nagar's pharmacist returned after defeating Corona

कोरोना को हराकर लौटा विवेकानंद नगर का फार्मासिस्ट, वार्ड के लोगों ने किया स्वागत

Fri, 08 May 2020 06:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda Nagar's pharmacist returned after defeating Corona
कोरोना को हरा कर वापस लौटा विवेकानंद नगर का फार्मासिस्ट
विज्ञापन

-घर वापसी पर वार्डवासियों ने किया जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। जिले में रोजाना बढ़ते कोरोना मरीजों के आंकड़ों के बीच शुक्रवार एक राहत भरी खबर लेकर आया। जिले के 6 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस अपने घरों को लौट आए। शहर के विवेकानन्द नगर का कोरोना संक्रमित फार्मासिस्ट स्वस्थ भी होकर दोपहर 2 बजे वापस अपने आ गया। पीजीआई से घर लौटने पर स्थानीय वार्ड पार्षद युवराज छिल्लर और अन्य वार्ड वासियों ने उनका फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया और उनकी वापसी पर खुुशी जाहिर की।
बता दें कि दिल्ली के द्वारका में एक निजी अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट को 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था और तभी से वह रोहतक के पीजीआईएमएस में आइसोलेटेड थे। उन्हें अभी 14 दिन तक होम क्वारंटीन रखा जाएगा। हालांकि उनके लिए चिंता की बात यह है कि उनके परिवार के और 4 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हैं। इसमें से उनकी पत्नी और पिता पीजीआई में जबकि उनकी मां और बेटी संक्रमित होने के कारण घर में ही आइसोलेशन पर हैं। जबकि उनका साढ़े 3 साल का बेटा स्वस्थ है।
विज्ञापन

पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि सुबह फार्मासिस्ट भाई के वापस आने की खबर मिलने से पूरे वार्ड में खुशी की लहर है। सुबह ही इनके समस्त घर को सैनेटाइज करवा दिया गया था। इन्हें अभी अलग कमरे में 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा, जिसमें ये परिवार के सदस्यों से भी दूरी बना कर रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरे लगभग पूरे परिवार को वायरस का संक्रमण होने के बावजूद मैने मजबूत इच्छाशक्ति और लोगों की दुआओं के बूते इस जंग में जीत हासिल की है। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोहित वत्स, डॉक्टर पीयूष, दिलबाग, नरेश कौशिक, बलजीत, नरेश और काली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 5 : कोरोना को हराकर वापस घर लौटने पर फार्मासिस्ट का फूल बरसा कर स्वागत करते हुए पार्षद युवराज व वार्डवासी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed