फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers said they got the work stopped by having the minister call, while the officer said they would get the work done if no phone call came.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीण बोले मंत्री का फोन करवाकर काम बंद करवाया, अधिकारी ने कहा फोन नहीं आएगा तो करवा देंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers said they got the work stopped by having the minister call, while the officer said they would get the work done if no phone call came.
29jjrp23- संवाद भवन में आयोजित  जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में ​शिकायतें सुनते 
झज्जर। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति बैठक की अध्यक्षता कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। बैठक में शेरिया गांव के ग्रामीणों राजेश, कर्मबीर, रामबीर ने एक गली में मिट्टी डालकर नालियों के गंदे पानी को रोकने की शिकायत रखी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि काम रोकने वाले किसी मंत्री का फोन अधिकारियों के पास करवा देते हैं जिस कारण अधिकारी काम नहीं कर पाते। इस पर बीडीपीओ राजाराम ने कहा कि विभाग काम करना चाहता है लेकिन बार-बार फोन आने के कारण वह भी क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने निर्देश दिए कि जो शिकायत दी गई है उसका समाधान किया जाए। अधिकारी ने कहा कि फोन नहीं आना चाहिए। इस पर मंच पर बैठे भाजपा नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री ने आदेश दिए हैं आप काम करवाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से संबंधित कुल 17 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गईं जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष दो परिवादों को आगामी सुनवाई के लिए लंबित रखा गया।


आज तक मकान में लाइट नहीं पहुंची
बैठक में सफीपुर निवासी मनोज ने शिकायत रखी कि वह गांव से 900 मीटर लगभग खेतों में मकान बनाकर 25 सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। आज तक उनके मकान में लाइट नहीं पहुंची है। उन्होंने कनेक्शन लेने बारे काफी बार सिक्योरिटी भी जमा करा ली लेकिन कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
इस पर एक्सईएन ने कृषि मंत्री को अलग-अलग योजनाओं के तहत कनेक्शन लगने की बात बताई। इस पर मंत्री ने कहा कि किसान के बारे में सोचो। कम से कम पोल व केबल का खर्चा लगाकर उसे कनेक्शन दे दो। आप बड़े अधिकारी हो, आपके हाथ में सब कुछ है। सुविधा देना सरकार का काम है।

अधिकारी नहीं दे पाए जवाब
बैठक में राजकीय महाविद्यालय दुजाना के पूर्व छात्र संघ के सचिव दिनेश शर्मा ने कॉलेज के निर्माण कार्य बंद होने की जांच करवाने की मांग रखी। इस पर एक्सईएन बहादुरगढ़ ने बताया कि उनके पास जब निर्माण का काम आया तो सामने आया कि जहां बिल्डिंग बन रही थी वहां का चौव्वा ज्यादा था। वहां काम नहीं हो सकता इसलिए रोका गया। जिस कंसल्टेंट ने जो ड्राइंग बनाई थी उसे काम के लिए दी गई पांच लाख रुपये की रिकवरी की जा रही है। अब टेंडर को रद्द कर दिया गया है और नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जब काम बेरी की बजाय बहादुरगढ़ शिफ्ट करने का कारण पूछा गया तो अधिकारियों के पास इसका जवाब नहीं था।

एडीसी बोले कानूनी राय ली जाए
बैठक में जटवाडा मोहल्ला बहादुरगढ़ निवासी कर्मबीर ने राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दर्ज किए गए इंतकाल की जांच की मांग की। इस मामले में एडीसी जांच कर रहे हैं। एडीसी ने कहा कि एक पक्ष हाईकोर्ट चला गया है। ऐसे में उनकी कमेटी जांच नहीं कर सकती। उन्होंने इस मामले में कानूनी राय लेने की सिफारिश की। इस पर मंच पर बैठे भाजपा नेताओं ने सही जांच नहीं करने का आरोप लगाया। इसमें मंत्री ने कानूनी राय लेकर आगे कार्रवाई के निर्देश दिए।

कमेटी बनाकर जांच के दिए निर्देश
कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान जमीनी विवाद के मामले को लेकर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए और जल्द समस्या का समाधान किया जाए। परिवादी प्रदीप निवासी सिलानी ने शिकायत दी थी कि उनके पिता की जमीन को किसी और के नाम चढ़ा दिया गया। वहीं अधिकारियों के डेटा के अनुसार जमीन को बेचा जा चुका है लेकिन फरियादी युवक के अनुसार उनकी जमीन किसी को नहीं बेची गई।


बैठक में विधायक डाॅ. कुलदीप वत्स, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी बहादुरगढ़ मंयक मिश्रा अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, मौजूद रहे।

29jjrp23- संवाद भवन में आयोजित  जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतें सुनते 

29jjrp23- संवाद भवन में आयोजित  जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतें सुनते 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed