फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   unknown set on fire in school, record damage

स्कूल का ताला तोड़ 63 साल पुराने रिकॉर्ड में लगाई आग

Tue, 30 Jun 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बेरी (झज्जर)
अमर उजाला ब्यूरो/ बेरी (झज्जर) Updated Tue, 30 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

थाना बेरी के अतंर्गत आने वाले गांव सफीपुर के प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के रिकॉर्ड में आग लगा दी। आग के कारण स्कूल का 63 साल पुराना रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


घटना के बारे में उस समय पता चला जब गांव के बच्चे स्कूल में खेलने के लिए गए। उन्होंने कमरे से धआं निकलता देखा तो इस बारे में गांव के लोगों को बताया गया।
विज्ञापन


उसके बाद सूचना स्कूल इंचार्ज व पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

गांव सफीपुर के प्राइमरी स्कूल के कार्यालय का किसी ने रविवार देर रात ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद ऑफिस में रखी दो अलमारियों को खोलकर उसमें आग लगा दी। वहीं स्कूल का काफी सामान भी गायब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब स्कूल इंचार्ज को पता चला तो उन्हाेंने इस बारे में छूछकवास चौकी पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद छूछकवास चौकी पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा मौके से साक्ष्य जुटाए।

एफएसएल टीम ने कार्यालय में रखी वस्तुओं से फिंगरप्रिंट लिए तथा अन्य कई प्रकार की जांच की। मौके से फाली (किसानों के हल का एक हिस्सा) भी बरामद की गई है, जिससे ताला तोड़ा गया है। पुलिस ने फाली को भी  कब्जे में ले लिया है।

स्कूल इंचार्ज मास्टर संदीप ने बताया कि लगभग 10-15 दिन पहले भी स्कूल का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। किसी ने ईंट व पत्थर मारकर ताला तोड़ने का प्रयास किया था, मगर ताला नहीं टूटा।

इस बारे में मास्टर संदीप ने गांव के सरपंच व अन्य मौजिज लोगों को सूचना दी थी। साथ ही गांव में मुनादी भी कराई गई थी कि यह हरकत जिस भी किसी ने की है, वह भविष्य में ऐसा न करे।

अगर ऐसा किया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी। मगर रविवार रात को किसी ने स्कूल का ताला तोड़कर रिकॉर्ड जला दिया।

स्कूल इंचार्ज मास्टर संदीप ने बताया कि स्कूल में जाकर देखा तो स्कूल में पुराने बच्चों का सन् 1952 से 2015 तक का एडमिशन रजिस्टर पूरी तरह जलकर रख हो गया।

यह बहुत ही महत्वपूर्ण रिकॉर्ड था। इसमें से काफी उर्दू में भी थे। इसके अलावा बीपीएल बच्चों के अकाउंट व फंड की डिटेल भी जलकर राख हो गया। वहीं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की करीब 6 पास बुक गायब मिली हैं तथा स्कूल की मोहर भी वहां नहीं मिली।

संभावना है कि आग लगाने वाले ने ही स्कूल की मोहर व 6 पासबुक चुराई हैं। मास्टर संदीप ने बताया कि अभी तक पूरे सामान की जानकारी जुटाई जा रही है, जो आग के कारण जल गया है।


सोमवार को गांव सफीपुर के प्राइमरी स्कूल इंचार्ज संदीप ने स्कूल में कुछ रिकॉर्ड में आग लगाए जाने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -रामपाल, इंचार्ज, छूछकवास पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed