फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths attacked the driver with a knife and snatched the car

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो युवकों ने चालक पर चाकू से हमला करके कार छीनी

Fri, 07 Apr 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked the driver with a knife and snatched the car
बहादुरगढ़। मेवात के गांव साकरस काला खेड़ा निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र सूबे खां ने बताया कि उसके पास एक वैगनार कार है। वह इसे ओला उबेर में चलाता है। बुधवार रात को रोहतक रेलवे स्टेशन से बहादुरगढ़ के लिए ओला बुकिंग लेकर आया था। रोहतक रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात को करीब पौने दस बजे दो युवकों को बैठाकर वह बहादुरगढ़ के लिए चल पड़ा। एक लड़का पीछे बैठ गया तथा दूसरा आगे। आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। रात करीब सवा 12 बजे जब वह जाखौदा के पास पहुंचा तो युवकों ने उससे कहा कि हमें पेशाब करना है, तो उसने कहा कि वह गाड़ी को किसी पेट्रोल पंप पर रोक देगा। इतना कहते ही पीछे बैठे लड़के ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और गाड़ी रोकने को कहा। इस पर उसने गाड़ी रोक दी। फिर दूसरे युवक ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे और बैठे लड़के ने उस पर चाकू से वार किया। उसने चाकू को अपने दाए हाथ से पकड़ लिया, जिस पर उसके दाए हाथ की हथेली पर चोट लगी और वह फिर खिड़की खोलकर भाग गया। ऐसे में दोनों युवक उसकी कार को लेकर फरार हो गए। कार में उसका पर्स, फोन, आधार कार्ड, गाड़ी की आरसी, लाइसेंस व साढ़े सात हजार रुपये भी रखे थे। इसके बाद उसने किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed