फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Truck overturns on KMP Expressway; driver dies.

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ट्रक पलटा, चालक की मौत

Wed, 01 Jul 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Jul 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns on KMP Expressway; driver dies.
-फोटो 58 : केएमपी पर पलटा ट्रक। स्रोत पुलिस
फोटो 58, 59
विज्ञापन

-आसौदा के पास सुबह हुआ हादसा, केबिन क्षतिग्रस्त

-बिहार निवासी चालक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर आसौदा के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में एकट्रक चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर पलट गया था जिससे चालक केबिन में फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। एक ट्रक केएमपी एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक आसौदा के निकट पहुंचा, अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय रामलखन यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मधुरपुर गांव का निवासी था और ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने का माना जा रहा है।-जयभगवान, एसएचओ, आसौदा थाना, बहादुरगढ़।

-फोटो 58 : केएमपी पर पलटा ट्रक। स्रोत पुलिस

-फोटो 58 : केएमपी पर पलटा ट्रक। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed