फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   three new dengu case

डेंगू के तीन मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
three new dengu case
मरीज का सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
जिले में दिनोंदिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच में तेजी लाई जा रही है। मौसमी बीमारियों के चलते कई घरों में बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 55 सैंपलों की जांच की गई थी, उसमें से तीन मरीज डेंगू के पाए गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा बदलते मौसम का प्रभाव भी इन दिनों देखने को मिल रहा है। निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम व नागरिक अस्पताल में मरीजों का तांता लगा हुआ है। सभी मरीज वायरल, बुखार से पीड़ित पाए जा रहे हैं। शहर के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से ग्यारह सौ तक की ओपीडी चिकित्सकों की ओर से की जा रही है। 50 फीसदी मरीजों की संख्या खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के पाए जा रहे हैं। वही डॉक्टर मरीजों को सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला झज्जर में अब तक डेंगू के 1103 सैपलों को जांच करने पर 187 मरीज डेंगू के मिले हैं। डेंगू के मरीजों को आवश्यक हिदायतें दी जा रही है और मरीजों का विभिन्न जगहों पर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा मिल रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सांखोल, खरमाण में डेंगू के मरीज मिले हैं। बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में अब तक डेेंगू के मरीजों की संख्या 69 पाई गई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां डाली जा रही है और आमजन को भी जलभराव को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को डेंगू से बचाव के लिए पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है। डेंगू की जांच झज्जर व बहादुरगढ़ के अस्पतालों निशुल्क की जा रही है।
- डॉ. सरिता गोरी, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed