{"_id":"590637744f1c1b915e441ae9","slug":"three-days-women-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता महिला का नहीं लगा सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता महिला का नहीं लगा सुराग
amarujala/ jhajjar
Updated Mon, 01 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लाइनपार स्थित जौहरी नगर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला तीन दिन बाद भी अपने घर नहीं लौट पाई है। परिजन उसे हर जगह तलाश चुके हैं, मगर उसका सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। लाइनपार के जौहरी नगर निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी बहन सुजाता (48) गत 27 अप्रैल को घर से बाहर गई थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। उन्हें हर जगह ढूंढा गया, मगर कुछ पता नहीं चला। अब तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सूचना नहीं मिली है। अब थक हारकर परिजनों ने लाइनपार पुलिस थाने में सुजाता के लापता होने की शिकायत दी है। उधर, जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
