फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   three arrested in the matter of muder

पीटकर हत्या करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
three arrested in the matter of muder
accused with police
खानपुर खुर्द गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को काबू किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन की रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार की रात खानपुर खुर्द में परमजीत ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गांव के ही विक्रम की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। परमजीत को शक था कि विक्रम के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। मामले में पुलिस के द्वारा दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें दो महिला आरोपियों को पुलिस के द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं मामले में गिरफ्तारी के लिए गठित टीम को सूचना मिली कि उक्त तीनों आरोपी झाड़ली गांव के रेलवे स्टेशन के नजदीक हैं तो पुलिस ने वहां पर छापा मारकर इन्हें पकड़ लिया।  पकड़े गए तीनों आरोपियों की पूछताछ में पहचान प्रकाश उर्फ परमजीत और पवन निवासी गांव खानपुर खुर्द और रवि निवासी गांव गढ़ी जिला हिसार के तौर पर की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत झज्ज में पेश किया गया। जहां से तीनों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed