फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There will be relief from waterlogging at Tikri border, Delhi government has started construction of drain

Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकरी बॉर्डर पर जलभराव से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली सरकार ने शुरू कराया नाला निर्माण

Fri, 22 Aug 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from waterlogging at Tikri border, Delhi government has started construction of drain
-फोटो 59 : टिकरी बॉर्डर पर पानी की निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब जाम और जलभराव से छुटकारा मिलेगा। यहां पर दिल्ली सरकार की ओर से पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला बनने से बॉर्डर पर बने टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के नीचे हर समय भरने रहने वाले पानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


टिकरी बॉर्डर के दुकानदारों नवीन कुमार, काके, विजय शर्मा, प्रमोद, नीरज ने बताया कि दिल्ली मेें बने टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के नीचे हर समय गंदा और बारिश का पानी जमा रहता था। काफी समय से यहां के दुकानदार और ग्रामीण सरकार से नाला बनवाने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

अब सरकार की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी। हर समय पानी खड़ा रहने के कारण सड़क भी पूरी तरह टूटी पड़ी रहती थी। इससे यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। दो मिनट के रास्ते को पार करने में वाहन चालकों को आधा घंटा तक लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नाला बनेगा तो पानी की निकासी होगी और जाम भी नहीं लगेगा। वहीं उद्यमियों नीरज कुमार, सतेंद्र शर्मा, विक्रांत ने बताया कि उन्हें दिल्ली आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नाले का निर्माण शुरू हो गया है।

दो महीने के अंदर यह बनने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी और आवागमन भी सुगम होगा। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन दिल्ली और हरियाणा एक लाख से अधिक वाहन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed