{"_id":"64e7b41f61eccf5a270064a9","slug":"the-target-was-to-kill-all-but-two-survived-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2931-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टारगेट सभी को मारने का था, लेकिन दो बच गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टारगेट सभी को मारने का था, लेकिन दो बच गए
Fri, 25 Aug 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। कस्बे में बुधवार को दुजाना चौक पर कार सवार बदमाशों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने ली है। भाऊ नीरज बवाना गैंग से संबंध रखता है। चार दिन पहले ही उसके खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड लुक आउट नोटिस जारी किया है।
गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने वारदात की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर ली है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उसका टारगेट सभी को मारने का था, लेकिन दो बच गए हैं। उसने यह भी लिखा है कि 50 गोलियां कहीं से भी आ सकती हैं।
दिनदहाड़े हुई वारदात में तलाव गांव निवासी अनीश नाम के शख्स की मौत हो गई थी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक अनीश पर भी मारपीट और कई अन्य मामले में मुकदमे दर्ज थे। वह अपने साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन
रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला है गैंगस्टर
गैंगस्टर भाऊ रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है। वह बाल सुधार गृह से फरार हो गया था। इसके बाद उसने नीरज बवाना गैंग की शरण ले ली। उसने बवाना गैंग से जरायम की दुनिया की बारीकियां सीखीं। इसके बाद खुद का गैंग बना लिया। इसी बीच गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ उत्तर प्रदेश से बनाए गए फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया। चार दिन पहले ही इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।
कार पर दागी गईं 50 गोलियां
बेरी में वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर नीले रंग की बलेनो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बदमाशों ने बलेनो गाड़ी पर करीब 50 गोलियां दागी।
पुलिस की टीमें गठित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वर्जन:
सोशल मीडिया पर आई पोस्ट को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फर्जी अकाउंट भी लोग बना लेते हैं। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-डॉ.अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक,झज्जर।