फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The scavengers landed on the streets of the city by vomiting the broom

Jhajjar-Bahadurgarh News: झाड़ू उल्टी कर शहर की सड़कों पर उतरे सफाईकर्मी

Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The scavengers landed on the streets of the city by vomiting the broom
-फोटो 1 : शहर में उल्टी झाडू़ लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
बहादुरगढ़। मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। लगातार पांचवें दिन कर्मचारियों ने नगर परिषद के गेट पर धरना दिया और 11 कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। शुक्रवार को कर्मचारियों ने शहर में काले झंडे व उल्टी झाड़ू उठाकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दरअसल, ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, रिक्त पदों को भरने सहित कई अन्य मांग कर्मचारी लंबे समय से उठा रहे हैं। हड़ताल, प्रदर्शन कर चुके हैं। मांगों के सिलसिले से सरकार से बातचीत भी हुई है। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुई तो गत 27 अप्रैल को कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले गए थे। तब से रोजाना 11 कर्मचारी यहां नगर परिषद के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांचवें दिन में हड़ताल प्रवेश कर गई। पांचवें दिन सपना, सुषमा, सुमन, सरोज, कांता, प्रमिला, अमित, नवीन, कर्मवीर, सुनील आदि ने भूख हड़ताल की। हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में काले झंडे और उलटी झाडू उठाकर प्रदर्शन भी किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई प्रधान राजपाल आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी तमाम मांगें जायज हैं। मांगों के संबंध में सरकार समझौता भी कर चुकी है लेकिन अधिकारी लागू नहीं कर रहे। इस वजह से कर्मचारियों को मजबूरीवश हड़ताल करनी पड़ रही है। फिलहाल 4 अप्रैल तक हड़ताल प्रस्तावित है। उम्मीद है तब तक मांग मान ली जाएंगी। यदि फिर भी मांग पूरी नहीं होती है तो आगे और मजबूत कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed