कांग्रेस के कारण 10 साल अटका रहा एसवाईएल मसला : धनखड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अपने हक के पानी के लिए लंबी जद्दोजहद और लड़ाई के बाद जीता है। पंजाब सरकार कितने ही अड़ंगे लगाए, हम पानी को लेकर रहेंगे। यह पानी की लड़ाई कांग्रेस की वजह से ही लंबी हुई है। वर्तमान भाजपा सरकार ने इसके लिए कड़ी पैरवी की, जिससे हरियाणा को कोर्ट में उसका हक देेने का फैसला सुनाया है। यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कही। वे बेरी में 20 नवंबर को होने वाली सीएम मनोहर लाल की विकास रैली के लिए ग्रामीणों को न्योता दे रहे थे। बेरी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विक्रम कादयान के संयोजन में होने वाली रैली के लिए ढराणा, बाकरा, वजीरपुर और डीघल गांवों में कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को भाजपा की नीतियां बताईं।
उन्होंने कहा कि पानी हमारे खेतों के लिए जीवन रेखा है। एसवाईएल के पानी पर हमारा हक है और इस हक को लेने से हमें कोई नहीं रोक सकता। पंजाब में अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरियाणा का हक मारने को जो प्रयास किया गया, उस पर कांग्रेस की केंद्र सरकार ने 10 साल तक मदद की। अब भाजपा की सरकार आने पर कोर्ट में सरकार ने इसके लिए कड़ी पैरवी की और कोर्ट ने हमारे साथ न्याय किया है। धनखड़ ने कहा कि पिछले दो साल में भाजपा की सरकार ने जितनी भी योजनाएं लांच की हैं, जनता के हित के लिए की हैं। मोदी ने कालाधन बाहर करने के लिए जो काम किया है उसने हर ईमानदार व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिनों तक लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है, मगर आने वाले दिनों में उन्हें सुखद एहसास होगा। इससे पूर्व ग्रामीणों को विक्रम कादयान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल और नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।