{"_id":"664afc4759f1d8cab404caf8","slug":"student-drowned-in-jln-in-jhajjar-body-found-after-18-hours-deceased-gone-to-take-bath-in-canal-with-friends-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: जेएलएन में डूबा छात्र, 18 घंटे बाद मिला शव, साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: जेएलएन में डूबा छात्र, 18 घंटे बाद मिला शव, साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था मृतक
Mon, 20 May 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 May 2024 01:01 PM IST
सार
झज्जर के गांव एमपी माजरा निवासी छात्र सूर्यदीप अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में नहाने के लिए गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप डूब गया था। छात्र के नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के गांव पलड़ा के बीच से गुजर रही जेएलएन में रविवार दोपहर अपने साथियों के साथ नहाने गया गांव एमपी माजरा का छात्र सूर्यदीप तेज बहाव के चलते नहर में डूब गया था। नहर में डूबे छात्र का शव न मिलने से ग्रामीण भड़क गए और सोमवार करीब 8 बजे जहाजगढ़ चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने के करीब 20 मिनट बाद ही जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों को सूचना मिली की छात्र सूर्यदीप का नहर में शव मिल गया है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांव एमपी माजरा निवासी छात्र सूर्यदीप अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में नहाने के लिए गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप डूब गया था। छात्र के नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्र के शव तलाशने के लिए एचडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सोमवार सुबह एचडीआरएफ की टीम को जिस जगह छात्र नहाते वक्त डूब गया था, उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर ही छात्र के शव को ढूंढ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बेरी थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि रविवार को अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जेएलएन में गांव एमपी माजरा का छात्र ढूर्यदीप नहाने के लिए गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप डूब गया था।एचडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। सोमवार को सुबह एचडीआरएफ की टीम जिस जगह छात्र डूबा था, उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर शव को ढूंढ लिया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया। ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक जहाजगढ़ चौक पर जाम लगाया था। नहर में शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन