फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scout-Guide prayer, flag song, information about rules

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम की दी जानकारी

Wed, 24 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guide prayer, flag song, information about rules
23jjrp13- स्काउट्स, गाइड को फर्स्ट एड की जानकारी देते हुए अ​धिकारी। स्रोत-​शिक्षा विभाग
झज्जर। भारत स्काउट्स एवं गाइड बेसिक प्रशिक्षण राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी खुमार में मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें बीपी सिक्स, प्रार्थना, झंडा गीत और फर्स्ट एड प्रशिक्षण व बिना बर्तनों के खाना बनाने की विधि सिखाई गईं।
विज्ञापन

इसका संचालन गाइड कैप्टन विनीता, सुचित्रा देवी, प्राचार्य प्रवीण कुमारी ने किया। कार्यक्रम में स्काउट्स और गाइड्स ने सामूहिक प्रार्थना की और ‘भारत स्काउट-गाइड झंडा’ गीत गाकर अपने आदर्शों और मूल्यों को याद किया। स्काउट मास्टर प्रवीण जाखड़, कृष्ण कुमार और चांदराम ने प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम और प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फर्स्ट एड (प्रथम उपचार) प्रशिक्षण सत्र, बिना बर्तनों के खाना बनाना रहा, जिसका संचालन कैंप इंचार्ज डॉ. राजेंद्र ने किया। उन्होंने घाव, मोच, फ्रैक्चर, जलना व रक्तस्राव जैसी स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधियां सिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed