फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanjhi festival will start from October 3 in Sankhol

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल में 3 अक्तूबर से शुरू होगा सांझी उत्सव

Sun, 22 Sep 2024 06:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi festival will start from October 3 in Sankhol
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति और पंचायत की ओर से चौथी सांझी प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्तूबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता 12 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

सांझी उत्सव की शुरुआत अमावस्या वाले दिन ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के द्वारा दीवार पर सांझी माता डालकर की जाएगी। इसके बाद 10 दिनों तक सांझी माता की पूजा की जाएगी। 10 दिनों तक होने वाले कार्यक्रम में महिलाएं सांझी माता की आरती और मंगल गीत गाती हैं। अंतिम दिन सांझी माता को उतारकर मिट्टी के मटके में रखकर तालाब में विसर्जित कर दिया जाता है। समिति प्रवक्ता मनीष चाहार ने बताया कि हमारे सभी त्योहार पर्यावरण से जुड़े हुए हैं। इस सांझी उत्सव में भी मिट्टी वापस तालाब में चली जाती है। लोगों को तालाब के पास जाने का मौका मिलता है। इस त्योहार में प्लास्टिक या रसायनिक रंगों का प्रयोग नहीं होता। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि राज मास्टर बताते हैं कि समिति द्वारा सांझी प्रतियोगिता कराने से लोगों में जागरूकता आई है और वर्तमान पीढ़ी भी इससे सीख ले रही है। समिति प्रधान संजय ने बताया कि 12 अक्तूबर को गांव की छोटी चौपाल में सभी सांझी डालने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम दस स्थान पर रहने वाली सांझियों को विशेष आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 3 से लेकर 11 अक्तूबर तक निर्णायक मंडल घर-घर जाकर सांझियों का चयन करेंगे। समिति सदस्य सुनीता बताती है कि सांझी उत्सव को लेकर पूरे गांव की महिलाओं में उत्साह का माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed