फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rohtak defeated Jhajjar by seven wickets in the quarter-finals of the Pataudi Trophy

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटौदी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में रोहतक ने झज्जर को सात विकेटों से हराया

Sun, 29 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rohtak defeated Jhajjar by seven wickets in the quarter-finals of the Pataudi Trophy
झज्जर। रोहतक और झज्जर की टीम के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में रोहतक की टीम ने वीजेडी मैथड (बारिश से बाधित मैचों में लक्ष्य स्कोर की गणना) से सात विकेटों से जीत दर्ज की। बारिश के बाद वीजेडी मैथड में रोहतक की टीम ने 20 ओवरों में मिले 115 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। इससे पहले झज्जर की टीम ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर 204 रन बनाए थे।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में रोहतक और झज्जर की टीम के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झज्जर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 204 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान झज्जर की तरफ से बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज गांव मांडोठी निवासी अमित दलाल ने 10 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 94 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शहर झज्जर निवासी सामंत जाखड़ ने एक चौका व तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। रोहतक की तरफ से गेंदबाजी में अमित राणा ने तीन और विवेक कुमार व अमन कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने वीजेडी मैथड से 17.2 ओवरों में 3 विकेट पर 118 रन बनाकर सात विकेटों से जीत दर्ज की। अपनी पारी की शुरुआत करते उतरी रोहतक की टीम ने 3.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 23 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान बारिश शुरु हो गई। बारिश बंद होने के बाद वीजेडी मैथड में रोहतक को 20 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद रोहतक की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।

रोहतक की तरफ से बल्लेबाजी में आशीष सिवाच ने 51 रन बनाए। वहीं झज्जर की तरफ से गेंदबाजी में गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल ने दो विकेट हासिल किए। झज्जर की टीम इस मैच में हार के बाद पटौदी ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed