फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road accident in dadritoye

टैक्टर-ट्रॉली से टकराई गाड़ी दो की मौत, चार गंभीर

Wed, 02 Mar 2016 01:49 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
road accident in dadritoye
पूरे परिवार में अकेला था कमाने वाला, फिर भी खुदा को परिवार पर रहम नहीं आया आैर 5 साल की बेटी और चार साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार का यह सहारा सोमवार रात को एक हादसे के बाद खत्म हो गया। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को लेकर आईएमटी मानेसर जा रही एक निजी कंपनी की गाड़ी गांव तोए दादरी के पास खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा भिड़ी। इस हादसे में नीरज के अलावा उझाना, जींद निवासी दिलशेर की भी मौत हो गई। चार अन्य को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था।
विज्ञापन



बताया गया है कि आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कई कर्मचारी झज्जर में ही किराए पर कमरा लेकर रहे रहे थे। कंपनी की गाड़ी ही इनको लेने व छोड़ने के लिए आती थी। रात्रि ड्यूटी के लिए सोमवार रात को 10 कर्मचारियों को लेकर कंपनी की जायलो गाड़ी झज्जर से मानेसर के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी गुड़गांव रोड पर गांव दादरी तोए से आगे निकली ही थी कि सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गांव कलोई, झज्जर निवासी नीरज और उझाना, जींद निवासी दिलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कर्मचारियों को घायलावस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार कर्मचारियों सुरहा गांव के पवन, कलोई के विक्की, कैथल के मान सिंह और कंडेला जींद के जसबीर को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।


बेटे की मौत से हार गया फौजी

कलोई निवासी अजीत सिंह ने कभी बॉर्डर पर दुश्मनों की गोलियों के आगे हौसला नहीं छोड़ा, लेकिन सोमवार रात को बेटे की मौत ने उसे हताश कर दिया। उसने कहा कि अब जिंदगी की जंग हार गया हूं, किसके सहारे जीना होगा, कौन पालेगा इन छोटे बालकों को। अजीत शादी के बाद से ही पुत्र रत्न के लिए खूब तड़पा।

उसकी पत्नी ने 11 बच्चों को जन्म दिया, लेकिन घर के आंगन में कुछ दिन ही इनकी किलकारी गूंजती। इसके बाद इनकी मौत हो जाती। 10 भाई-बहनों के बाद नीरज को ही जीवन मिला था, लेकिन अब वह भी हादसे का शिकार हो गया। पूरे परिवार का बोझ उस पर था।

पिछले कई साल से वह मानेसर की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। सोमवार रात को वह ड्यूटी के लिए गया था, लेकिन घर उसकी मौत की सूचना पहुंची। रिटायर्ड फौजी अजीत बेटे की मौत की सूचना के बाद बेसुध हो गए। कहीं गम परिवार पर भारी न पड़ जाए, इस कारण उसे बेटे के शव के पोस्टमार्टम के लिनए सिविल अस्पताल आने से भी रोक दिया गया।

दो कारें टकराईं, हंगामा
एचआर ग्रीन फिल्ड्ज झज्जर बाईपास के पास मंगलवार को दो कारें आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी भी कार सवार को चोट नहीं आई। इस पर दोनों कार सवार लोगों में जमकर हंगामा हो गया। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। हालांकि बाद में नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया आैर पुलिस कार्रवाई भी नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed