फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   religon

माता मंदिर में पहले दिन तीन दानपात्रों से निकले 8.47 लाख रुपये

Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
religon
भीमेश्वरी देवी मंदिर में अबकी बार दिखी भक्तों की भीड़ के साथ-साथ चढ़ावा भी उसी अनुपात में आता दिखाई दे रहा है। मंदिर में रखे दानपात्रों के चढ़ावे की गिनती का कार्य बुधवार से शुरू हो गया हैं। मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती अगले दो-तीन मेें पूरी हो पाएगी। बेरी के नायब तहसीलदार रमेश कुमार व बीडीपीओ राजपाल चहल की देखरेख में गिनती का कार्य आरंभ हुआ। बुधवार को गिनती समाप्त होने तक 3 दान पात्र खोले गए, जिससे 8 लाख 47 हजार पांच सौ रुपये की राशि एकत्रित हुई। बाकी बचे करीब एक दर्जन से ज्यादा दान पात्र की गिनती की जाएगी। 6 अप्रैल से शुरू हुए मां के नवरात्र में इस बार बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दिया। भक्तों द्वारा धन रूपी के जो भाव बेरी के दानपात्रों में डाले गए उनकी गिनती में करीब एक दर्जन से ज्यादा पटवारी व ग्राम सचिव लगे है। बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य वीरवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

कैमरों की जद में हो रही है गिनती
दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के मद्देनजर पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है तथा उस कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। बुधवार देर शाम तक चले इस कार्य के बाद टीम द्वारा उस कक्ष को सील कर दिया गया है और एक गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दर्जन दान पात्रों में रखी गई है दान की राशि
बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान को करीब डेढ़ दर्जन दान पात्रों में एकत्र किया गया। इसके लिए तहसील से पटवारी और ग्राम सचिव यहां इनकी गिनती में दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के 3 साल बाद भी भक्तों ने दान पात्रों में डाले पुराने नोट
बुधवार को माता मंदिर में रखे में दान पात्रों को खोला गया तो उसमें पुराने नोट मिले। पटवारी सहदेव ने बताया कि मंदिर में दान पात्रों को खोला गया तो उसमें से एक हजार का 1 नोट व 500 के 2 पुराने नोट मिले है। कुल पुरानी करंसी दो हजार रुपये की मिली।

मां के भक्तों द्वारा मंदिर में चढ़ाई गई राशि की गिनती बुधवार से हो गई है। मंदिर में रखे दान पात्रों की संख्या करीब डेढ़ दर्जन है और पहले दिन बाहर वाले मंदिर में रखे दान पात्रों में से 3 दान पात्र खोले गए, जिनमें से 8 लाख 47 हजार 5 सौ रुपये की राशि इकठ्ठी की गई और बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य वीरवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम तक गिनती का कार्य खत्म होने तक दान पात्रों से एकत्रित राशि को उसी कक्ष में सील कर दिया गया।
रमेशचंद्र, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed