{"_id":"9166b01a80e4d9164b75f30c3f83aaee","slug":"reena-won-the-gold-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटवाड़े की रीना ने राष्ट्रीय स्कूल खेल में जीता स्वर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटवाड़े की रीना ने राष्ट्रीय स्कूल खेल में जीता स्वर्ण
जटवाड़े की रीना ने राष्ट्रीय स्कूल खेल में जीता स्वर्ण
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में संपन्न हुए राष्ट्रीय स्कूल में बहादुरगढ़ की रीना छाई रही। कराटे खिलाड़ी रीना ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
जीतकर लौटने पर रविवार को उसका जोरदार अभिनंदन किया गया। कोच इशांत राठी ने बताया कि मध्यप्रदेश केजबलपुर में 7 से 11 दिसंबर तक 61वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रीना ने दमदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
राठी ने बताया कि रीना पिछले दो वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रही है। इससे पूर्व भी रीना ने राष्ट्रीय पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और अपने कोच को दिया।
विज्ञापन
रविवार को रीना की इस बड़ी उपलब्धि पर जटवाड़ा मोहल्ला की चौपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक के भाई दिनेश कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
उन्होंने रीना को नोटों की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सतीश नंबरदार, रजनेश कौशिक, सुंदर, मन्नु कौशिक, मनोज वशिष्ट, महावीर दलाल, भगवान परशुराम ट्रस्ट के प्रधान राजेश शर्मा, ऋषि शर्मा, हेमंत शर्मा, बलवान राठी, बल्लू राठी, विकास शर्मा, संदीप कश्यप, सुमित छिल्लर, गोविंद सांगवान, सूरज राठी, सागर, नरेश बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।