{"_id":"6750962693a3281db2089d1a","slug":"private-pso-arrested-for-shooting-and-killing-a-youth-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116186-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में निजी पीएसओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में निजी पीएसओ गिरफ्तार
Wed, 04 Dec 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बेरी(झज्जर)। गांव मांगावास में शादी समारोह में डीजे पर गाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक की छाती में गोली मारकर हत्या करने के मामले में स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने निजी पीएसओ को गिरफ्तार किया है।
स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि दलबीर निवासी मांगावास ने शिकायत देते हुए बताया था कि गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था। उसका भतीजा सचिन व भांजा गांव अहरी निवासी सौरभ कार्यक्रम में गए हुए थे। तभी गांव मांगवाास निवासी संजय पुत्र जीत सिंह के साथ डीजे पर गाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में संजय ने दुनाली से सचिन को गोली मारी थी। सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।
वह अपने भतीजे सचिन को इलाज के लिए पीजीआई लेकर गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान संजय निवासी मांगावास के तौर पर हुई है। आरोपी एक निजी पीएसओ है।