फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution has stopped people from taking morning and evening walks, affecting their health.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण के कारण लोगों की मॉर्निंग और इवनिंग वॉक बंद, सेहत पर पड़ने लगा असर

Fri, 21 Nov 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pollution has stopped people from taking morning and evening walks, affecting their health.
फोटो 59 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। प्रदूषण बढ़ने से लोगों की मॉर्निंग और इवनिंग वॉक बंद हो गई है। इसका असर उनकी सेहत पर दिखने लगा है। लिहाजा लोग बीमार पड़ने लगे हैं। बॉडी तनाव में आ रही है और ऐसे में डायबिटीज, हार्ट डिजीज, फेफड़े, अस्थमा, सांस की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों अस्पताल मरीजों की संख्या में पांच फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने बताया कि दिवाली के बाद से प्रदूषण बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम छाई धुंध की वजह से लोगों ने पार्कों में जाना कम कर दिया है। ऐसे में उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। यदि व्यक्ति फिजिकल एक्टिव रहता है और एक-दूसरे से मिलता और बात करता है तो तनाव भी कम होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं।
विज्ञापन

इसमें डोपामिन होता है इससे व्यक्ति अच्छा फील करते हैं। हालांकि इन दिनों फिजिकल एक्टिविटी कम होने से तनाव बढ़ रहा है। लोगों में सांस की समस्या, फेफड़ों के साथ ही डायबिटीज की समस्या भी बढ़ गई है। डायबिटीज का लेवल सामान्य नहीं हो रहा। कुछ मरीज घर पर रहकर डायबिटीज जांचने वाली मशीन से जांच कर रहे हैं। कई बार मशीन सही नहीं बताती तो घबराकर डॉक्टर के पास आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सावधानी बरतें
- घर से बाहर कम निकलें।
- घर पर योगाभ्यास करें।
- घर से बाहर मास्क लगाकर जाएं।
- थोड़ी दूर जाना हो तो पैदल ही जाएं।
- घरवालों के साथ रहें और खुद को अकेला न रखें।
- पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed