फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal

आमदनी बढ़ाने के लिए धान-गेहूं की खेती के बजाय करें बागवानी : धनखड़

Sat, 13 Jul 2019 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
politcal
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा मेरा एक सपना है कि राज्य के किसान अब गेहूं-धान की परंपरागत खेती की बजाय वह फसल पैदा करें, जिनमें आमदनी ज्यादा हो। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ताजा फल-फूल-सब्जी-अंडा-मछली उपलब्ध कराने की क्षमता केवल हरियाणा के पास ही है। हमारे पास अच्छी सड़कें, अच्छी गाड़ियां और परिश्रमी किसान है। किसानों को अपने परिश्रम, पसीने व विजन से अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अब यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने यह बात शुक्रवार को जिले के गांव पाटौदा में बाग लगाओ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए कही। कृषि जगत में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कृषि क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था एग्रीकल्चर टूडे ने हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को फार्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री धनखड़ ने इस उपलब्धि को राज्य के किसानों के नाम समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग की उन्नत तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने बाग लगाओ अभियान के बारे में बताया कि राज्य स्तर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। इस कार्यक्रम के तहत आज पाटौदा व आसपास के गांवों में अमरूद व नींबू के पौधे वितरित किए जाएंगे साथ ही आने वाले दिनों में बादली हलके में कलस्टर बनाकर घर-घर फलदार पौधे बांटे जाएंगे। पिछले वर्ष भी बादली हलके के 65000 घरों में हर घर संजीवनी के तहत नींबू के पौधे बांटे गए थे। इस अवसर पर एमडी बीएस सहरावत, जिला परिषद के उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, यादव सभा के प्रधान महीपाल यादव, शिक्षाविद टीनू फौगाट, मनीष बंसल, प्रकाश माजरा, बिजेंद्र मांडोठी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामवार वितरित पौधों की संख्या
बाग लगाओ अभियान के राज्य स्तरीय आयोजन में गांव पाटौदा व साथ लगते छह गांवों में आठ हजार पौधे वितरित किए गए। गांव पाटौदा में 2900 (अमरूद 1450 व नींबू 1450), अमादलपुर में 950 (अमरूद 475 नींबू 475), खेड़ी सुल्तान में 800 (अमरूद 400 नींबू 400), भटेड़ा में 850 (अमरूद 425 नींबू 425), लुहारी में 1300 (अमरूद 650 नींबू 650), कुलाना में 550 (अमरूद 275 नींबू 275) तथा कोका में में 550 (अमरूद 275 नींबू 275) पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

राज्य के 13 किसानों को अनुदान पर मिला ट्रैक्टर
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने राज्य स्तरीय बाग लगाओ अभियान कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग द्वारा अनुदान पर मिलने वाले ट्रैक्टर की चाबियां राज्यभर से आए 13 किसानों को सौंपी। अनुदान पर ट्रैक्टर लेने वाले किसानों में गुरुग्राम जिले के गांव काकरौला निवासी महाबीर, गांव रूपनगर निवासी महेंद्रपाल, रोहतक जिले के गांव भेडवा निवासी सत्यवान, मकड़ौली निवासी रामरति देवी, खिड़वाली निवासी रामभज, निंदाना निवासी कपूरा, सुंडाना निवासी जयपाल, हिसार जिले के गांव बनी बादशाहपुर निवासी महेंद्र, धर्मबीर सिंह, चरखी दादरी जिला के गांव ढाण्डमा निवासी बिमला देवी, सारंगपुर निवासी बरमा देवी, जींद जिले के गांव कंडेला निवासी कलावती, फतेहाबाद जिला के गांव कलंदरगढ़ निवासी हरविंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed