Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishk Chauhan scored 38 runs and took four wickets, while Yashvardhan also struck 50 runs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क चौहान ने बनाए 38 रन और झटके चार विकेट, यशवर्धन ने भी जड़े 50 रन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Kanishk Chauhan scored 38 runs and took four wickets, while Yashvardhan also struck 50 runs.
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा की टीम को उत्तराखंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने गेंद और बल्ले से योगदान देते हुए 38 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। वहीं, झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने दोनों पारियों में कुल 50 रन बनाए।
विज्ञापन

देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में हरियाणा की टीम पहली पारी में 153 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में उत्तराखंड ने 305 रन बनाए। दूसरी पारी में हरियाणा की टीम 159 रन ही बना सकी। उत्तराखंड ने बिना कोई विकेट गंवाए नौ रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

कनिष्क ने पहली पारी में पांच चौकों की मदद से 24 और दूसरी पारी में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने चार विकेट हासिल किए। यशवर्धन ने पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 30 रन बनाए। हरियाणा को लगातार दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सर्विसेज ने दिल्ली पर बनाई 202 रन की बढ़त, विनीत धनखड़ नाबाद
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के एक अन्य लीग मुकाबले में सर्विसेज ने दिल्ली के खिलाफ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 202 रन की बढ़त बना ली। नई दिल्ली के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पालम में खेले जा रहे मैच में गांव ग्वालिसन निवासी विनीत धनखड़ पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

सर्विसेज की टीम पहली पारी में 266 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में दिल्ली ने 344 रन बनाए। दूसरी पारी में सर्विसेज ने पांच विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक विनीत क्रीज पर डटे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed