{"_id":"6aeb9c257478e90a0d0564df","slug":"development-projects-worth-30-crore-in-bahadurgarh-come-to-a-halt-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-128845-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 30 करोड़ के विकास कार्यों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 30 करोड़ के विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
फोटो-60: बराही रोड पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते बहादुरगढ़ में नगर परिषद के करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रभावित होंगे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के बाद शहर में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
इसके चलते सड़क निर्माण से लेकर गलियों के विकास तक के काम बंद रहेंगे। नगर परिषद ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को काम रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रतिबंध का असर सेक्टर-6, सेक्टर-2, सेक्टर-9 और बराही रोड सहित शहर के कई इलाकों में दिखाई देगा। इन क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के अलावा मेस्टिक तकनीक से बनाई जा रही सड़कों और नगर परिषद के अधीन गलियों के निर्माण पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
शहर में कई जगह सड़कें पहले ही उखाड़ी जा चुकी हैं। कहीं पुरानी सड़क हटाकर नई बनाने की तैयारी थी तो कहीं निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में काम रुकने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उखड़ी सड़कों पर आवागमन में दिक्कत होगी।
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के कारण आयोग ने 5 से 20 नवंबर तक निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि शहर में करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। आयोग के आदेशों के अनुसार 20 नवंबर तक इन पर रोक रहेगी। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को काम बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।