{"_id":"613911308ebc3eb62314f13d","slug":"police-sub-inspector-committed-suicide-by-hanging-bahadurgarh-news-rtk623391056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उप निरीक्षक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उप निरीक्षक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। गांव जहांगीरपुर में हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वह आसौदा पुलिस थाने में तैनात था और कई दिनों से छुट्टी पर चल रहा था।
उप निरीक्षक प्रकाश (52) ने मंगलवार की देर रात अपने गांव जहांगीरपुर में घर के कमरे में फंदा लगा लिया। बताया गया है कि प्रकाश का शव नीचे स्टोर रूम में मिला। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जिला पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब 52 वर्षीय प्रकाश एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा एयरफोर्स में तैनात है। घटना की सूचना मिलने पर बेटा घर पहुंचा।
प्रकाश के सहकर्मियों ने बताया कि प्रकाश काफी मिलनसार स्वभाव का था। सभी पुलिसकर्मियों के साथ प्रेम से रहता था, लेकिन मौत के पीछे कारणों का कोई पता नहीं है। आसौदा पुलिस थाना प्रभारी जसबीर के अनुसार, प्रकाश कुछ दिन आसौदा पुलिस थाना और पीसीआर पर तैनात रहा है। वह मेहनती और ईमानदार था। बादली पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि फिलहाल प्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया है। फांसी लगाने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
---------------
-फोटो 4 : मृतक पुलिसकर्मी प्रकाश का फाइल फोटो।