{"_id":"6b0b359ef6066028bc0d3e07","slug":"action-will-be-taken-against-those-violating-grap-rules-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-142931-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। जिले में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना कराई जा रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभाग कार्रवाई करेंगे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, बहादुरगढ़ को औद्योगिक इकाइयों का सघन निरीक्षण करने को कहा।
डीसी ने औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों के धुएं, सड़कों की धूल और खुले में कूड़ा व बायोमास जलाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर सख्ती बरतने को कहा। उन्होंने जिलावासियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की।