फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police murder accused on production warrant

पशु बांधने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में की थी वेद प्रकाश की हत्या

Thu, 23 Dec 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
police murder accused on production warrant
झज्जर। शहर के पुराने बस स्टैंड में करीब डेढ़ माह पूर्व वेद प्रकाश की गोलियां मारकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वेद प्रकाश मेले में अपनी मासूम बच्ची के लिए गुब्बारे खरीदने गया था। जहां पर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी राहुल देव ने बताया कि झज्जर शहर के पुराना बस अड्डा में हुई एक युवक की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। अति वांछित आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ अभि निवासी माता गेट झज्जर के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि पशु बांधने को लेकर पड़ोसियों के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश को लेकर उसने अपने साथियों साथ मिलकर वेद प्रकाश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता गेट झज्जर शहर निवासी बंसी लाल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि 29 अक्तूबर को उसे सूचना मिली कि उसके लड़के वेदप्रकाश को पुराना बस अड्डा परिसर झज्जर में अज्ञात आरोपियों ने गोली मार दी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को तत्परता से अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल बैठ कर भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का मामला अंकित किया गया। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश की हत्या के मामले पर गहनता से कार्रवाई करने व वांछित दोषियों को पकड़ने के संबंध में एसपी वसीम अकरम ने कड़े दिशा-निर्देश दिए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में अति वांछित एक आरोपी को बीते दिनों अवैध हथियार के साथ झज्जर से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आपसी रंजिश को लेकर षड्यंत्र के तहत योजना बनाकर वेद प्रकाश की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वारदात में अति वांछित अभिषेक से प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात के अलावा बेरी क्षेत्र में गाड़ी छीनने की एक वारदात का भी खुलासा हुआ। झज्जर की दुलीना जेल में बंद अभिषेक को सीआईए झज्जर की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया। अदालत से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात व षड्यंत्र में ओर कौन-कौन दोषी शामिल थे, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed